एक सियार दो लोमड़ी

सचिन मेहरा 'सच्चीदीप एक सियार दो लोमड़ी (कविता ) दो लोमड़ियां एक सियार सियार थी सैतान बड़ी लोमड़ियां दोनों तेज़-तरार एक बातें लाती एक उनकी खबर बनाती रोज एक विचित्र खबर सुनती थी सियार लोमड़ियां थी पत्रकार एक दिन एक खरगोश आया बैठा दुबका जंगल मे जाके भागी-दौड़ी आयी लोमड़ियां बोली काम कर, ला कमा के यहां रहने की शर्तें बताई लोमड़ियों ने चतुराई दिखाकर खरगोश की विवशता जान ली कहां भटकता बेचारा भोले खरगोश ने शर्तें मान ली शर्तें थी इस प्रकार सर्वोत्तम रहेगी सियार दुःख हो या आये तुम्हें बीमारी करनी है सियार की खातिरदारी रहता दिन-रात सेवा में जंगल से ऐसा नाता जोड़ लिया खरगोश कर-कर दुखदाई काम अपना सारा बदन तोड़ लिया लोमड़ियों को थी ख़ूनस खरगोश से सियार को बताती झूठी बातें जैसे कि दुखियारी और फिर होती खरगोश की भीतर मारी बात मान लेती लोमड़ियों की ये थी सियार की बड़ी बीमारी एक दिन ऐसा खेल खेला लोमड़ियों ने झूठ बोला खरगोश, आपकी तो खाता है हे ! सियार, आपको मूर्ख बताता है सियार को गुस्सा आया झट से खरगोश को दबोच लिया लोमड़ियां थी खुश बड़ी उन्होंने भी थोड़ा खरोंच लिया अध-मरा सा छोड़ दिया कुछ काम करके टूटा था कुछ इन्होंने तोड़ दिया बहुत किया मैंने, बहुत कमाया पर अंतिम दिनों में कुछ काम न आया जिसकी की कमाई वो सियार काम न आया हे ! ईश्वर अब उठा ले तूने बहुत दिल दुखाया दुःख पाते खरगोश के मन मे आया भोला-भाला खरगोश जिंदगी से डर गया लोमड़ियों की दो बातों से खरगोश बेचारा मर गया

Comments

Popular posts from this blog

सचिन मेहरा का अफसाना "निराश आंखें"

सचिन मेहरा की कविता "छोड़ जाऊंगी"