Posts

Showing posts from January, 2021

सचिन मेहरा की कविता "छोड़ जाऊंगी"

छोड़ जाउंगी आँगन मेरा मै छोड़ जाउंगी  किसी गैर आसियाने को अपनाउंगी  ये गालियां ये दादा की चौकी…  क्या माँ को मैं भूल पाऊँगी  अब आँगन…….  जब गुस्सा होकर जगाती हो  सूरज की किरण दिखाती हो  बिस्तर मैं चाय पिलाती हो  वो सुबह की नींद क्या ले पाऊँगी  माँ तेरे बिना ना रह पाऊँगी  वो दादा दादी माँ बाबा भाई..  क्या सच में सब को छोड़ जाउंगी  माँ…. मुश्किल है ये सब  में अपने घर बिन नहीं रह पाऊँगी  जब हर छुट्टी से पहले  गांव की ट्रैन पकड़ती थी  कितनी ही मुश्किल हो पर  गांव पक्का जाती थी  क्या ये बार बार दोहराएगा  क्या चिन्नू मुझे लेने सिधमुख आएगा  माँ… मैं किसको विरह सुनाऊँगी  किसको मैं दुख बताउंगी  रोना आता है रो दुं  क्या तेरे बिन ना रह पाऊँगी 

सचिन मेहरा का अफसाना "निराश आंखें"

  निराश आँखें (लघुकथा) सचिन मेहरा क्या अम्मा जी ..आप ठीक से गेहुँ भी साफ नहीं कर सकती ..?  बहु ने कहा । क्या करूँ बेटा ठीक से दिखता नहीं है ना। मेरे लायक कोइ और काम हो तो बता देना बैटा । दबी आवाज में सास ने कहा । बहु ने कहा  ''रसोइ में बरतन पङे है , साफ करना माजी । 'ठीक है बहु" ये कहते हुये सास डगमगाते कदमों से रसोइ की ओर चल दी । इधर से गोपाल का आना हुआ जो कि ऑफिस से आया था । सीमा पानी देना , आज तो थक ही गये यार । " ये कहते हुये गोपाल ने काली बेग सोफे पर रखी ।   सीमा पानी लेकर आइ "लो जी ' प्यार से कहा । क्या जी आप कह रहे थे मुवी देखने चलेगें और आप ....ये कहकर सीमा बीच में ही रुक गइ। अरे बेबी कल पक्का चलेंगें। गोपाल ने प्यार जाहिर किया । ओ थैंक्स गोपाल .. मैं खाना लगा रही हुँ मुह हाथ धो लो ।" खुशी से सीमा ने कहा । कुछ देर बाद.. आ गये बैटा । गोपाल की मां ने कहा ।  हाँ " फोन चलाते हुये कहा । बैटा मेनें कितनी बार कह दिया तुझे आँख चेक करवा दो मेरी , बिलकुल भी नहीं दिखता । '' हाँ-हाँ  करवायेंगें ।" ये कह कर फोन में मगन हो गया । माँ ...

सचिन मेहरा की कविता "माफ़ करना प्रिया"

  माफ करना प्रिया    माफ करना प्रिय .. तुम से बात नहीं हो पायी  था मन में .. मगर मुलाकात नहीं हो पायी तुझे कुछ कहना था  इसलिये मुझे चुप रहना था  तुमने तो आँखें गाढ़ दी थी मुझ मे मुझे बे-ज़ार रहना था इजाज़त नहीं थी मुझे ..   तेरी आँखों को कुछ कहने की बस मुझे चुप रहना था क्या ? बोलता तुझे क्या वो अधुरी बात करता ..? क्या बतलाता तेरे उस आशिक के बारे ? क्या बुरा लगा है तुम्हे ? अगर लगा है तो अच्छा हुआ मगर वक्त बहुत लगा  क्या एहसास हुआ है तुम्हें ? क्या लगा है , सच्चा था सच्ची ? लगा तो अच्छा हुआ मगर वक्त बहुत लगा तुझे अब समझाना अच्छा नहीं लगता  वो पुरानी बातें करना अब अच्छा नहीं लगता  वो जमाना था जब पिछे था सच्ची तेरे अब तुझे अपना कहना अच्छा नहीं लगता