Posts

एक सियार दो लोमड़ी

सचिन मेहरा 'सच्चीदीप एक सियार दो लोमड़ी (कविता ) दो लोमड़ियां एक सियार सियार थी सैतान बड़ी लोमड़ियां दोनों तेज़-तरार एक बातें लाती एक उनकी खबर बनाती रोज एक विचित्र खबर सुनती थी सियार लोमड़ियां थी पत्रकार एक दिन एक खरगोश आया बैठा दुबका जंगल मे जाके भागी-दौड़ी आयी लोमड़ियां बोली काम कर, ला कमा के यहां रहने की शर्तें बताई लोमड़ियों ने चतुराई दिखाकर खरगोश की विवशता जान ली कहां भटकता बेचारा भोले खरगोश ने शर्तें मान ली शर्तें थी इस प्रकार सर्वोत्तम रहेगी सियार दुःख हो या आये तुम्हें बीमारी करनी है सियार की खातिरदारी रहता दिन-रात सेवा में जंगल से ऐसा नाता जोड़ लिया खरगोश कर-कर दुखदाई काम अपना सारा बदन तोड़ लिया लोमड़ियों को थी ख़ूनस खरगोश से सियार को बताती झूठी बातें जैसे कि दुखियारी और फिर होती खरगोश की भीतर मारी बात मान लेती लोमड़ियों की ये थी सियार की बड़ी बीमारी एक दिन ऐसा खेल खेला लोमड़ियों ने झूठ बोला खरगोश, आपकी तो खाता है हे ! सियार, आपको मूर्ख बताता है सियार को गुस्सा आया झट से खरगोश को दबोच लिया लोमड़ियां थी खुश बड़ी उन्होंने भी थोड़ा खरोंच लिया अध-मरा सा छो...

सचिन मेहरा की कविता "छोड़ जाऊंगी"

छोड़ जाउंगी आँगन मेरा मै छोड़ जाउंगी  किसी गैर आसियाने को अपनाउंगी  ये गालियां ये दादा की चौकी…  क्या माँ को मैं भूल पाऊँगी  अब आँगन…….  जब गुस्सा होकर जगाती हो  सूरज की किरण दिखाती हो  बिस्तर मैं चाय पिलाती हो  वो सुबह की नींद क्या ले पाऊँगी  माँ तेरे बिना ना रह पाऊँगी  वो दादा दादी माँ बाबा भाई..  क्या सच में सब को छोड़ जाउंगी  माँ…. मुश्किल है ये सब  में अपने घर बिन नहीं रह पाऊँगी  जब हर छुट्टी से पहले  गांव की ट्रैन पकड़ती थी  कितनी ही मुश्किल हो पर  गांव पक्का जाती थी  क्या ये बार बार दोहराएगा  क्या चिन्नू मुझे लेने सिधमुख आएगा  माँ… मैं किसको विरह सुनाऊँगी  किसको मैं दुख बताउंगी  रोना आता है रो दुं  क्या तेरे बिन ना रह पाऊँगी 

सचिन मेहरा का अफसाना "निराश आंखें"

  निराश आँखें (लघुकथा) सचिन मेहरा क्या अम्मा जी ..आप ठीक से गेहुँ भी साफ नहीं कर सकती ..?  बहु ने कहा । क्या करूँ बेटा ठीक से दिखता नहीं है ना। मेरे लायक कोइ और काम हो तो बता देना बैटा । दबी आवाज में सास ने कहा । बहु ने कहा  ''रसोइ में बरतन पङे है , साफ करना माजी । 'ठीक है बहु" ये कहते हुये सास डगमगाते कदमों से रसोइ की ओर चल दी । इधर से गोपाल का आना हुआ जो कि ऑफिस से आया था । सीमा पानी देना , आज तो थक ही गये यार । " ये कहते हुये गोपाल ने काली बेग सोफे पर रखी ।   सीमा पानी लेकर आइ "लो जी ' प्यार से कहा । क्या जी आप कह रहे थे मुवी देखने चलेगें और आप ....ये कहकर सीमा बीच में ही रुक गइ। अरे बेबी कल पक्का चलेंगें। गोपाल ने प्यार जाहिर किया । ओ थैंक्स गोपाल .. मैं खाना लगा रही हुँ मुह हाथ धो लो ।" खुशी से सीमा ने कहा । कुछ देर बाद.. आ गये बैटा । गोपाल की मां ने कहा ।  हाँ " फोन चलाते हुये कहा । बैटा मेनें कितनी बार कह दिया तुझे आँख चेक करवा दो मेरी , बिलकुल भी नहीं दिखता । '' हाँ-हाँ  करवायेंगें ।" ये कह कर फोन में मगन हो गया । माँ ...

सचिन मेहरा की कविता "माफ़ करना प्रिया"

  माफ करना प्रिया    माफ करना प्रिय .. तुम से बात नहीं हो पायी  था मन में .. मगर मुलाकात नहीं हो पायी तुझे कुछ कहना था  इसलिये मुझे चुप रहना था  तुमने तो आँखें गाढ़ दी थी मुझ मे मुझे बे-ज़ार रहना था इजाज़त नहीं थी मुझे ..   तेरी आँखों को कुछ कहने की बस मुझे चुप रहना था क्या ? बोलता तुझे क्या वो अधुरी बात करता ..? क्या बतलाता तेरे उस आशिक के बारे ? क्या बुरा लगा है तुम्हे ? अगर लगा है तो अच्छा हुआ मगर वक्त बहुत लगा  क्या एहसास हुआ है तुम्हें ? क्या लगा है , सच्चा था सच्ची ? लगा तो अच्छा हुआ मगर वक्त बहुत लगा तुझे अब समझाना अच्छा नहीं लगता  वो पुरानी बातें करना अब अच्छा नहीं लगता  वो जमाना था जब पिछे था सच्ची तेरे अब तुझे अपना कहना अच्छा नहीं लगता