सचिन मेहरा का अफसाना "निराश आंखें"
निराश आँखें (लघुकथा)
सचिन मेहरा
क्या अम्मा जी ..आप ठीक से गेहुँ भी साफ नहीं कर सकती ..? बहु ने कहा । क्या करूँ बेटा ठीक से दिखता नहीं है ना। मेरे लायक कोइ और काम हो तो बता देना बैटा । दबी आवाज में सास ने कहा । बहु ने कहा ''रसोइ में बरतन पङे है , साफ करना माजी । 'ठीक है बहु" ये कहते हुये सास डगमगाते कदमों से रसोइ की ओर चल दी । इधर से गोपाल का आना हुआ जो कि ऑफिस से आया था । सीमा पानी देना , आज तो थक ही गये यार । " ये कहते हुये गोपाल ने काली बेग सोफे पर रखी । सीमा पानी लेकर आइ "लो जी ' प्यार से कहा ।
क्या जी आप कह रहे थे मुवी देखने चलेगें और आप ....ये कहकर सीमा बीच में ही रुक गइ।
अरे बेबी कल पक्का चलेंगें। गोपाल ने प्यार जाहिर किया ।
ओ थैंक्स गोपाल .. मैं खाना लगा रही हुँ मुह हाथ धो लो ।" खुशी से सीमा ने कहा ।
कुछ देर बाद..
आ गये बैटा । गोपाल की मां ने कहा । हाँ " फोन चलाते हुये कहा ।
बैटा मेनें कितनी बार कह दिया तुझे आँख चेक करवा दो मेरी , बिलकुल भी नहीं दिखता । '' हाँ-हाँ करवायेंगें ।" ये कह कर फोन में मगन हो गया । माँ कुछ ना बोली निराश आँखें लिये वापिस अपने कमरे की ओर चल दी ।
अगली सुबह ..
माँ हम बाहर जा रहें है , घर का ध्यान रखना । गोपाल ने कार में से झांकते हुये कहा ।
दो तीन दिन बाद ..
माँ ..तेयार रहना शहर चलेंगें ।" ये कहकर गोपाल बाथरुम में चला गया ।
माँ मन ही मन सोचती है .."मेरा बेटा कितना अच्छा है , आँख दिखाने के लिये कहा और तेयार हो गया , मेरा कितना ख्याल रखता है , अब मुझे अच्छा दिखने लगेगा । "
ये सोचती हुइ माँ बेहद खुश थी ।
चल माँ ..ये कहकर गोपाल गाङी में बैठ गया । माँ भी बैठ गइ जिसके आँखों में चमक थी । .." दोनों माँ और बैटे ने तीन मन्जील इमारत में प्रवेश किया । माँ ने सोचा 'ये तो बङा हस्पताल मालूम होता है ।
माँ को एक लंबी कतार में खङा किया और गोपाल खुद एक सफेद पर्ची भरनें लगा । माँ की कतार में बारी आयी तो गोपाल ने वो सफेद पर्ची और एक छोटी तकरिबन बीस पतले पन्नों की लंबी कीताब माँ के हाथ में थमाइ और कहा अंदर दे दो माँ । तकरिबन पचास सैकण्ड के बाद कम्पूटर पर बैठे उस शक्स ने पाँच-पाँच सो के दस नोट दिये और कहा ..नेक्स्ट' ।
गोपाल ने पैसे लिये और घर आ गये । माँ हैरान थी , आखिर ये क्या था । माँ ने साहस कर पूछ लिया "बैटा हम कहाँ गये थे ।"
माँ तेरी वृद्धावस्था पेंशन लानें बैंक गये थे ।
माँ की निराश आँखें पानी से भर गइ जो फुट फुटकर रोना चाहती थी ।
amazing sir
ReplyDeleteThanks dear
Delete