सचिन मेहरा की कविता "छोड़ जाऊंगी"
छोड़ जाउंगी
आँगन मेरा मै छोड़ जाउंगी
किसी गैर आसियाने को अपनाउंगी
ये गालियां ये दादा की चौकी…
क्या माँ को मैं भूल पाऊँगी
अब आँगन…….
जब गुस्सा होकर जगाती हो
सूरज की किरण दिखाती हो
बिस्तर मैं चाय पिलाती हो
वो सुबह की नींद क्या ले पाऊँगी
माँ तेरे बिना ना रह पाऊँगी
वो दादा दादी माँ बाबा भाई..
क्या सच में सब को छोड़ जाउंगी
माँ…. मुश्किल है ये सब
में अपने घर बिन नहीं रह पाऊँगी
जब हर छुट्टी से पहले
गांव की ट्रैन पकड़ती थी
कितनी ही मुश्किल हो पर
गांव पक्का जाती थी
क्या ये बार बार दोहराएगा
क्या चिन्नू मुझे लेने सिधमुख आएगा
माँ… मैं किसको विरह सुनाऊँगी
किसको मैं दुख बताउंगी
रोना आता है रो दुं क्या तेरे बिन ना रह पाऊँगी
🙂
ReplyDeleteMere Google docs ne ye galti nhi pakdi ,aap ne pakd lii
ReplyDelete😃😃