सचिन मेहरा की कविता "माफ़ करना प्रिया"
माफ करना प्रिया
माफ करना प्रिय ..
तुम से बात नहीं हो पायी
था मन में ..
मगर मुलाकात नहीं हो पायी
तुझे कुछ कहना था
इसलिये मुझे चुप रहना था
तुमने तो आँखें गाढ़ दी थी मुझ मे
मुझे बे-ज़ार रहना था
इजाज़त नहीं थी मुझे ..
तेरी आँखों को कुछ कहने की
बस मुझे चुप रहना था
क्या ? बोलता तुझे
क्या वो अधुरी बात करता ..?
क्या बतलाता तेरे उस आशिक के बारे ?
क्या बुरा लगा है तुम्हे ?
अगर लगा है तो अच्छा हुआ
मगर वक्त बहुत लगा
क्या एहसास हुआ है तुम्हें ?
क्या लगा है , सच्चा था सच्ची ?
लगा तो अच्छा हुआ
मगर वक्त बहुत लगा
तुझे अब समझाना अच्छा नहीं लगता
वो पुरानी बातें करना अब अच्छा नहीं लगता
वो जमाना था जब पिछे था सच्ची तेरे
अब तुझे अपना कहना अच्छा नहीं लगता
waaa sir
ReplyDeleteThank you 🙂
Delete🙂🙂
ReplyDelete